राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 से 22 मार्च के बीच ओडिशा की यात्रा पर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार वह शनिवार शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगे।
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रविवार को एनआईटी राउरकेला के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह राउरकेला इस्पात संयंत्र के निकट एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। बयान के अनुसार राष्ट्रपति 22 मार्च को कोणार्क में इंडिया ऑयल फाउंडेशन ट्रस्ट संवाद केन्द्र का उद्घाटन करेंगे और फिर दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



