प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालते हुए उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क की सैर की। यहां पाए जाने वाले वन्यजीवों में बाघ और हाथी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रिमझिम फुहारों के बीच, मोदी कुमाऊं क्षेत्र में स्थित नेशनल पार्क के ढिकाला क्षेत्र जाने के लिए कालागढ़ क्षेत्र में एक मोटरबोट पर सवार हुए।
ढिकाला क्षेत्र पहुंचने के बाद मोदी ने वन क्षेत्र में घूमकर वाइल्ड लाइफ का आनंद उठाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्बेट पार्क का दौरा प्रस्तावित नहीं था। उन्हें रुद्रपुर में एक रैली करनी थी लेकिन उन्होंने कार्बेट पार्क की सैर के लिए समय निकाल लिया।


Download Android App
Download iOS App



