ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ को मिला वैलेंटाइन डे सरप्राइज,इस शख्स ने किया घुटने पर बैठकर प्रपोज़

Summary :

बॉलीवुड जगत में भी वैलेंटाइन डे जोरो-शोरो से सेलिब्रेट किया जा रहा है। सेलेब्स अपने प्यार वैलेंटाइन को बेहद स्पेशल फील कराने के लिए कई अलग-अलग

बॉलीवुड जगत में भी वैलेंटाइन डे जोरो-शोरो से सेलिब्रेट किया जा रहा है। सेलेब्स अपने प्यार वैलेंटाइन को बेहद स्पेशल फील कराने के लिए कई अलग-अलग तरीके भी अपना रहे हैं। किसी ने अपने पार्टनर के लिए खास तोहफा लिया है तो किसी ने अपने पार्टनर के लिए कोई खास नोट लिखा है।

वहीं हाल ही में बॉलीवुड की धांसू सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों हिमांश कोहली के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन बे्रकअप के बाद सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अगल तरीके से अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है। ब्रेकअप के बाद नेहा को मिला वैलेंटाइन डे सरप्राइज।

इस शख्स ने घुटने के बल बैठकर किया प्रपोज़…

बता दें कि वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर एक शख्स ने नेहा कक्कड़ को घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया है। वैसे ये शख्स कोई और नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ का फैन दीपांशु नारंग है जिसने हाथ में बुके और गिफ्ट लेकर आधी रात नेहा को वैलेंटाइंस डे विश किया है।

दरअसल दीपांशु नारंग ने नेहा का वैलेंटाइंस उे स्पेशल बनाने की कोशिश की। वहीं नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर थैंक यू भी बोला है,साथ ही एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ काफी खुश दिखाई दे रही हैं,और वह खुलकर हंस भी रही हैं। इतना ही नहीं दीपांशु ने घुटनो के बल बैठने के बाद नेहा को फ्लावर,गिफ्ट्स और कार्ड दिए इसके साथ ही उन्होंने नेहा की जमकर तारीफें भी की।

नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- Back stage last night! Valentines Day Surprise  I’m so lucky I have #NeHearts like You @neha_holic_deep  Love My NeHearts”।

यहां देखें वीडियो…

2#

 

 

View this post on Instagram

 

It was in my dream When I first saw you Dreams were many But that was new Your smile seemed familiar But it was hard to remember And the eyes were so deep That I could stare forever You came towards me With a silent smile Kissed my eyes And hugged me for a while The moment was so magical Which I can’t even express But my heart beats revealed That you were my princess My eyes were closed Still I could feel your touch Heart beats collapsed But it didn’t bother much And then I saw your tears Rolling down your cheeks Because it was time For you to leave I tried to stop you And you promised to come soon A drop of tear remained in my hand And you left towards the moon All of a sudden I came out of my dream Opened my eyes to see The reality I am in The dream was eternal When my eyes were closed But my eyes can’t find the face Which I wanted to see the most I love you girl❤️ @nehakakkar #nehakakkar Happy Valentine’s ❤️

A post shared by Deepanshu Narang (@neha_holic_deep) on

नेहा कक्कड़ ब्रेकअप से उबरने की कर रही हैं कोशिश…

बता दें कि नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली ने अपने प्यार का खुलासा इंडियन आइडल के शो पर किया था लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। बे्रकअप के बाद से नेहा काफी ज्यादा दुखी भी हुई और वह डिप्रेशन में चली गई थी।

फिर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। नेहा ने ब्रेकअप के बाद ही हिमांश के साथ की सारी फोटोज को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था। लेकिन अब नेहा कक्कड़ इन सब चीजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने बताया कि सिंगल होना दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है।

Film Review: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय ने मचाया धमाल, ट्विटर पर हुई जमकर तारीफ

Desk Team