कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज चुनावी प्रचार के सिलसिले में मध्यप्रदेश के इंदौर पहुँचकर यहाँ एक रोड शो किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ रोड शो शुरू करने के पहले श्रीमती वाड्रा ने यहाँ अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
जिसके बाद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में उन्होंने यहाँ मुख्य बाजार में रोड शो किया। श्रीमती वाड्रा के साथ इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी भी उनके वाहन में सवार थे।
खुले वाहन से तंग सड़को से गुजरती श्रीमती वाड्रा ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्रीमती वाड्रा ने यहाँ टोरी कार्नर से अपना रोड शो शुरू कर राजवाडे पर समापन किया। इसी मार्ग पर इससे पहले उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी और बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो कर चुके है।


Download Android App
Download iOS App



