पांच दिन बाद ही लड़खड़ाई पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा

Summary :

पिथौरागढ़ की विमान सेवा पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। पूर्व की भांति विमान सेवा की ऑपरेशनल दिक्कत से विमान सेवा पर सवाल उठने लगे हैं।

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ की विमान सेवा पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। पूर्व की भांति विमान सेवा की ऑपरेशनल दिक्कत से विमान सेवा पर सवाल उठने लगे हैं। हैरीटेज एयरवेज की विमान सेवा गत 13 सितंबर से प्रारंभ हुई। 17 सितंबर तक विमान सेवा नियमित रही। मौसम के खराब रहने के बाद भी सेवा देर से चली। 18 सितंबर को अचानक विमान सेवा बंद रही। 
इस संबंध में हैरीटेज एविएशन के अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशनल दिक्कत बताई गई। गुरुवार को सेवा बंद रही।  इसका कारण गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश बताया गया है, परंतु शुक्रवार को  सेवा नियमित रहेगी इसे लेकर संशय बना है। पूर्व में भी प्रारंभ हुई विमान सेवा तकनीकी कारणों से बंद रही थी और आठ माह बाद प्रारंभ हो सकी। 
तब पंतनगर से विमान के उड़ते ही हवा में फाटक खुल गया था। इधर बुधवार को सेवा नहीं चलने के अस्पष्ट कारणों को लेकर जनता एक बार फिर संशय में है। पूर्व की  घटना को लेकर जनता विमान सेवा पर सवाल उठा रही है।

Desk Team