घोषणा पत्र में किये गये वादे पूरे करना चाहिए : ममता बनर्जी

Summary :

पूर्व चुनावों में अपनी पार्टी द्वारा किये वादों में से अधिकतर को पूरा करने का दावा करते हुये ममता ने कहा पार्टी का घोषणा पत्र इसका विजन डाक्यूमेंट होता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने-अपने घोषणा पत्रों में किये गये वादों के समुचित कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पूर्व के चुनावों में अपनी पार्टी द्वारा किये गये वादों में से अधिकतर को पूरा करने का दावा करते हुये तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि एक पार्टी का घोषणा पत्र इसका ‘विजन डाक्यूमेंट’ होता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में कहा, ”घोषणा पत्र एक पार्टी की विचारधारा को दर्शाता है और पार्टियों को अपनी प्राथमिकताओं का ध्यान रखना चाहिए। आप पूरे घोषणापत्र को देखिये। हमने 200 से अधिक वादों को पूरा किया।” ममता ने मंगलवार को जारी कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम मोदी ने बताया ‘ढकोसला पत्र’

Desk Team