बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को छलावा बताया है और बीजेपी नेताओं पर जातिवादी तथा अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है। बसपा नेता ने बुधवार को अपने ट्वीट में कहा ”लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र पूर्व के उनके वादों की तरह ही दिखावा और छलावा ज्यादा लगता है।
कांग्रेस की लगातार वादाखिलाफी का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वास नहीं है। वैसे इस मामले में कांग्रेस तथा बीजेपी में ज्यादा फर्क नहीं है।”
कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम मोदी ने बताया ‘ढकोसला पत्र’
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा ”बीजेपी के नेता बसपा-सपा-रालोद गठबंधन के हाथों हार के डर से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे मुद्दों के बजाए गठबंधन और इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इनके उकसावे में नहीं आना है और चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।”


Download Android App
Download iOS App





