भोपाल : पुलिस ने जिस्मफरोशी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं सहित छह लोगों को मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में दो पश्चिम बंगाल, एक नेपाल और एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के एयरपोर्ट रोड पर सात कमरों वाले एक बंगले पर छापा मारकर वहां चल रहे वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि जिस्मफरोशी के आरोप में चार महिलाओं, एक पुरुष ग्राहक और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने कहा कि महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिये बाहर ले जाया जाता था। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि उज्बेकिस्तान की महिला वीजा के साथ भारत में रह रही थी या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



