इंदौर के मुस्लिम बहुल इलाकों में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन

Summary :

संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ सोमवार को यहां मुस्लिम बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन किये गये।

संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ सोमवार को यहां मुस्लिम बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन किये गये। खजराना, बम्बई बाजार, आजाद नगर और कुछ अन्य इलाकों में हुए इन प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इनमें मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ अन्य धर्मों के विद्वानों और संतों ने भी हिस्सा लिया। 

CM ममता बनर्जी ने राजनीतिक दलों और नागरिक संस्थाओं से BJP के खिलाफ हाथ मिलाने का किया अनुरोध

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और सीएए-एनआरसी विरोधी संदेश लिखी तख्तियां थाम रखी थीं। वे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “संविधान बचाओ” के नारे भी लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार सीएए को फौरन वापस ले और एनआरसी को कभी लागू नहीं किया जाये। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में पुलिस और प्रशासन के अफसरों को ज्ञापन भी सौंपे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन स्थलों पर सावधानी के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। 

Desk Team