उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने राजधानी लखनऊ में अनियंत्रित कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के नकारात्मक रूख को जिम्मेदार ठहराया है।
कौशल किशोर ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस के नकारात्मक रूख के कारण लखनऊ में अपराध नियंत्रित नहीं हो रहे हैं तथा हत्या और लूट की वारदात लगातार हो रही हैं। एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा, “सीतापुर जिले में ज्यादातर थानेदारों की मनमानी के चलते आम लोग परेशान हो रहे हैं । इन लोगों ने सरकार को बदनाम का ठेका उठा रखा है।”

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का कामकाज वसूली पर आधारित है तो पुलिस का भय स्वाभाविक तौर पर खत्म होगा। किशोर ने आगे कहा, “पुलिस वाले जन प्रतिनिधियों की नहीं सुनते । इससे राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है।”


Download Android App
Download iOS App



