Year Ender: 2019 में इन स्टार्स का जमकर उड़ा मजाक, बने सबसे ज्यादा मीम्स

Summary :

अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी स्टार के मीम्स वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी तो लोग नेताओं के ऊपर मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं।

अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी स्टार के मीम्स वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी तो लोग नेताओं के ऊपर मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं। वैसे कुछ भी हो इस साल सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मीम्स ने लोगों को खूब हंसाया है। क्योंकि सोशल मीडिया की जनता ने इन फिल्मी सितारों पर जमकर मीम्स बनाए है। तो आइए देखते हैं कौन से थे वो मीम्स जो इस साल रहे सबसे ज्यादा चर्चा में…
1.रानू मंडल
इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां रानू मंडल ने बटोरी हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एक प्यार का नगमा है गाने से लेकर उनकी मेकअप वाली फोटो की वजह से वह ट्रोल हुई थीं। हाल ही में रानू मंडल की एक मेकअप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। 
ये वाली तस्वीर उनकी किसी इवेंट की थी जहां पर रानू ने रैंपवॉक किया था। रानू मंडल के इस तरह के मेकअप के बाद से उनके खूब सारे मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यूजर्स ने रानू मंडल का मजाक उड़ाते हुए कहा दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया। 
2.सनी लियोनी
इस साल सनी लियोनी कि जेसीबी वाली तस्वीर भी खूब चर्चा का विषय बनी रही है। जब सनी लियोनी ने अपनी जेसीबी के साथ तस्वीर शेयर कि तब से ही ट्विटर पर जेसीबी की खुदाई का वीडियो टे्रंडिंग मे आ गया। वहीं काफी बड़ी संख्या में लोग जेसीबी की खुदाई को लेकर चर्चा करने लगे। 
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सारे मीम्स भी बने। अब भला इससे जरूरी काम और तो क्या ही होगा क्योंकि सारी क्रिएटिविटी तो जेसीबी के नाम रही है। 
3.प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार है। जब मेट गाला 2019 से देसी गर्ल का लुक सामने आया तो उन्हें देख हर कोई दंग रह गया। प्रियंका का इस तरह का लुक उनके भारतीय फैंस के लिए काफी ज्यादा चौंका देने वाला था। इस सेरेमनी में प्रियंका ने भड़कीले मेकअप के साथ अपनी ड्रेस  और बालों पर भी एक्सपेरिमेंट कर दिया था।
 अपने इस तरह के अजीबो-गरीब लुक की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल तो हुई साथ ही लोगों ने उने ऊपर तरह-तरह के मीम्स भी बनाए। 
प्रियंका का यह लुक वायरल होने के बाद से उनके बालों की तुलना कुख्यात वीरप्पन की मूछों से भी होने लगी। वहीं इनमें से कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फोटो को एडिट करके उनके बालों के ऊपर चिडिय़ा का घोसला बनाकर चिडिय़ा को बैठा दिया था।    

Desk Team