तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां रेलवे स्टेशन पर माकपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकने की कोशिश की जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। डेमोक्रेटिट यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समेत माकपा से जुड़े संगठनों ने यहां एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकने की कोशिश की। जब प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोकने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की, तब उनके और पुलिसकर्मियों के बीच टकराव हो गया। हालांकि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
CAA विरोध: डीजीपी बोले- यूपी में हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता नेल्लाकन्नू की अगुवाई में ‘राजभवन का घेराव करो’ अभियान के तहत राजभवन की ओर कूच किया। इस अभियान में कांग्रेस तथा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन समेत भाकपा के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया।
नेल्लाकन्नू ने लोगों और राजनीतिक दलों के विचारों को कथित रूप से सुने बगैर संसद से संशोधित नागरिकता कानून पारित कराने को लेकर केंद्र पर प्रहार किया।
उन्होंने इस कानून को ‘निरंकुश’ करार दिया और कहा कि यह संविधान के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। तालुक ऑफिस रोड-लिटल माउंट प्वाइंट के समीप प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने राजभवन की ओर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी वापस लेने की मांग की। कुंभकोणम और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में इस्लामिक संगठनों समेत विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए।


Download Android App
Download iOS App



