पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। उत्तर 24 परगना के बसीरहाट में प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और हिंसा के लिए अभी तक करीब 354 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बंगाल जाने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या उनके समय में परिवर्तन किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में यादवपुर 8बी बस स्टैंड से एक रैली निकालेंगी।
अरुणाचल प्रदेश में नहीं लागू हो पाएगा नागरिकता संशोधन कानून : CM पेमा खांडू
ममता ने सोमवार को भी संशोधित कानून के खिलाफ रेड रोड से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक निवास जोरासंको ठाकुरबाड़ी तक विशाल रैली निकाली थी। ममता ने कहा, ‘‘ जब तक मैं जिंदा हूं, मैं एनआरसी अथवा नागरिकता कानून कभी (पश्चिम बंगाल में) लागू नहीं करूंगी।’’


Download Android App
Download iOS App



