पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने की उपराज्यपाल किरण बेदी के इस्तीफे की मांग

Summary :

उपराज्यपाल केन्द्र शासित प्रदेश की चुनी हुई सरकार की रोजमर्रा की गतिविधियों में दखल नहीं दे सकता, लिहाजा किरण बेदी को इस्तीफा देना चाहिये।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को उपराज्यपाल किरण बेदी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि उपराज्यपाल केन्द्र शासित प्रदेश की चुनी हुई सरकार की रोजमर्रा की गतिविधियों में दखल नहीं दे सकता, लिहाजा किरण बेदी को इस्तीफा देना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हाई कोर्ट ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि उपराज्पाल के पास स्वतंत्रतापूर्वक कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है और उन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के साथ मिलकर काम करना चाहिये।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायण ने अपनी रिट याचिका में चुनी हुई सरकार के रोजमर्रा के प्रशासन में उपराज्यपाल के दखल पर सवाल उठाए थे, जिसपर मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

kiran bedi

उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल ऋणों को खत्म करने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया था और मंजूरी मिलने के बाद ‘हम निर्णय को लागू कर सकते थे।’ नारायणसामी ने आरोप लगाया कि मुफ्त चावल योजना का कार्यान्वयन भी बेदी द्वारा बाधित किया गया था।

Desk Team