प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 10 लोगों को जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से एक दिन पहले रविवार को नजरबंद करने के आदेश दे दिये।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि प्रतापगढ़ से सटे कौशाम्बी लोकसभा सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये राजा भैया और बाबागंज सीट से विधायक विनोद सरोज समेत 10 लोगों को सोमवार को नजरबंद कर दिया गया है।
इन लोगों को सिर्फ मतदान करने की छूट दी गयी है। कौशाम्बी में सोमवार को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ के दो विधानसभा क्षेत्र कुंडा और बाबागंज भी आते हैं। बाहुबली छवि वाले राजा भैया कुंडा से विधायक हैं। वह प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



