Pune Factory Gas Leak: महाराष्ट्र के पुणे जिले के गंगाधाम चौक इलाके में देर रात केमिकल कंपनी में गैसे लीक होने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कंपनी की टंकी से गैस रिसाव, जिससे आस-पास के इलाके- तफरी मच गई। गैस लीक होने से 24 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने फैक्ट्री पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Pune Factory Gas Leak: एक अधिकारी और एक जवान की बिगड़ी तबीयत

बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी और एक जवान की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद, करीब 30 अग्निशमन जवानों ने बीए सेट पहनकर स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल हालात सामान्य हैं और मामले में जांच जारी है।
6 छोटे बच्चों को भी सांस लेने में परेशानी
पुणे के कोंढवा इलाके में केमिकल गैस रिसाव के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गैस के असर से परेशान होकर लोग रात भर घरों के बाहर रहे। इस घटना से प्रभावित लोगों में 6 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, अब सभी की तबियत में सुधार हो रहा है।
Pune Gas Leak News: केमिकल कंपनी पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि केमिकल कंपनी की लापरवाही की वजह से इतने लोगों की जान जोखिम में है। कंपनी में सुरक्षा के लिए कोई जरुरी उपाय नहीं किए गए। पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है। वहीं, गैस रिसाव से पप्रभावित 24 लोगों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App




