तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने रविवार को मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को बधाई पत्र और फूलों का गुलदस्ता भेजा। अपने पत्र में श्री पुरोहित ने कहा,‘‘मेरी ओर से आपके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपको खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद दे और आप कई वर्षों तक राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहें।’’ मुख्यमंत्री ने बधाई के लिए श्री पुरोहित को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे जन्मदिन के अवसर पर मैं आपके द्वारा भेजी गयी शुभकामनाओं और फूलों के लिए धन्यवाद करता हूं।’


Download Android App
Download iOS App



