उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही और जनता से किए किसी वादे को भी पूरा नहीं किया। श्री बब्बर रविवार को यहां राबर्टसगंज सीट से पार्टी प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी के पक्ष मे चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने श्री चौधरी को विजयी बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादे किए उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई।
उन्होंने किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों,नौजवानों, व्यवसायियों और विकास का मुद्दा उठाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री सभी मुद्दों पर फेल साबित हुए। उन्होंने जनता से झूठे वादे किए और जनता सब जान गई है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है। वैसे तो प्रधानमंत्री जी से मेरा पुराना नाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लगाकर देश की गरीब जनता को परेशान किया। हम लोग क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को जानते है। कोन क्षेत्र से हमारा पुराना नाता है।
कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी यहां से सबसे योज्ञ प्रत्याशी है। श्री बब्बर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री चौधरी की कोन एवं कर्मा को 30 वर्षों से ब्लाक का दर्जा दिलाने की मांग को दुहराते हुए कहा कि हम जीतते ही इनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। सभा में करीब दो घंटे देरी से पहुंचे श्री बब्बर ने कहा कि हम लोगो को वर्तमान सरकार पूरी तलाशी लेकर उड़ने की परमीशन दे रही है, जिसके कारण आने में देर हुई। प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे क्षेत्र के तमाम लोगों काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण किया जिसमे मुख्य रुप से अशोक कन्नौजिया डाला,मुकेश कन्नौजिया, कलावती देवी बभनी भाजपा ने सदस्यता ग्रहण की।


Download Android App
Download iOS App



