उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड (Ankita murder case) के मामले में न्याय की मांग करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नारा ‘बेटी बचाओ’ का है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कर्म ‘बलात्कारी बचाओ’ वाले हैं।
मोदी का शासन अपराधियों को समर्पित
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल में अंकिता मर्डर केस के मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाले गए मार्च में शामिल हुए। इसमें महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने ‘जस्टिस फॉर अंकिता’ हैशटैग से सोशल मीडिया में अभियान भी चलाया।
उन्होंने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, यह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी- सिर्फ़ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है।’’ गांधी ने कहा भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
उत्तराखंड के गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी।पुलकित पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है, जिसे इस घटना के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



