कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मृत्यु दर के आंकड़े ने गुजरात मॉडल की पोल खोली है। राहुल गांधी ने को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात और कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के शासन वाले छह राज्यो में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर का आंकड़े देते हुए कहा कि इन सात राज्यो में सबसे ज्यादा मौत गुजरात मे हुई है जिससे मोदी के गुजरात मॉडल की पोल खुलती है।
उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 मृत्यु दर- गुजरात 6.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र 3.73 प्रतिशत, राजस्थान 2.32 प्रतिशत, पंजाब 2.17 प्रतिशत, पुड्डुचेरी 1.98 प्रतिशत, झारखंड 0.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 0.35 प्रतिशत। गुजरात मॉडल की खुल गयी पोल।’
Covid19 mortality rate:
Gujarat: 6.25%
Maharashtra: 3.73%
Rajasthan: 2.32%
Punjab: 2.17%
Puducherry: 1.98%
Jharkhand: 0.5%
Chhattisgarh: 0.35%Gujarat Model exposed.https://t.co/ObbYi7oOoD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 16, 2020
बता दें कि राहुल गांधी ने कल यानि सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत में लगाए गए लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।
उन्होंने महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार ।’’ कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।


Download Android App
Download iOS App



