राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़तों की मदद का किया आग्रह, बोले- पूरा देश असम के साथ है

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भीषण बाढ़ के कहर से जूझ रहे राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़तों की मदद का आग्रह किया है।

असम में बाढ़ के कारण में स्थिति नाजुक बनी हुई है और राज्य में इसके कारण मरने वालों की संख्या 70 के पार हो गयी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भीषण बाढ़ के कहर से जूझ रहे राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़तों की मदद का आग्रह किया है। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे।’’ उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़तों की मदद का आग्रह किया और कहा, ‘‘ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़तों की हर संभव मदद का हाथ बढ़यें।’’ 


उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें बाढ़ के कहर के दृश्यों में असम के ग्रामीण पानी मे डूबे इलाकों से अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की तरफ जाते नजर आ रहे है।

अमेरिका कोविड-19 के मामलों की संख्या 36 लाख के पार, अब तक 1 लाख 38 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत

Desk Team