ओडिशा में भूस्खलन से रेलवे ट्रेक हुआ क्षतिग्रस्त ,हुई कई रेल रद्द

Summary :

ओडिशा में बड़ा रेलवे हादसा होने से टाला जिसका कारण कोई तकनीकी नहीं प्राकर्तिक है। कोरापुट में भूस्खलन की वजह से रेलवे की पटरी को क्षति पहुंची जिसके बाद ओडिशा में कई ट्रेनों की सेवाए रद्द हुई या फिर उनका रास्ता बदल दिया गया। कोरापुट और रायगढ़ के बीच ट्रेनों की आवाजाही में खलल पड़ा क्योकि आज तड़के हुए भूस्खलन के कारण मिट्टी और पत्थरों का बड़ा हिस्सा ट्रैक पर गिर गया। बहाली काम शुरू रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बहाली का काम शुरू कर दिया गया है और बाधित सेवाओं को फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं। विशाखापत्तनम…

ओडिशा में बड़ा रेलवे हादसा होने से टाला जिसका कारण कोई तकनीकी नहीं प्राकर्तिक है। कोरापुट में भूस्खलन की वजह से रेलवे की पटरी को क्षति पहुंची जिसके बाद ओडिशा में कई ट्रेनों की सेवाए रद्द हुई या फिर उनका रास्ता बदल दिया गया। कोरापुट और रायगढ़ के बीच ट्रेनों की आवाजाही में खलल पड़ा क्योकि आज तड़के हुए भूस्खलन के कारण मिट्टी और पत्थरों का बड़ा हिस्सा ट्रैक पर गिर गया।

बहाली काम शुरू

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बहाली का काम शुरू कर दिया गया है और बाधित सेवाओं को फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं। विशाखापत्तनम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

ये ट्रेनें हुई रद्द

कुल छह ट्रेनें – जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (18107), राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस (18108), हीराखंड एक्सप्रेस (18447), हीराखंड एक्सप्रेस (18448), किरंदुल एक्सप्रेस (18514) ) और विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (18513) को रद्द कर दिया गया।

इनका बदला गया रास्ता

जबकि विशाखापत्तनम स्पेशल (08552), किरंदुल स्पेशल (08551), समलेश्वरी एक्सप्रेस (18006) और समलेश्वरी एक्सप्रेस (18005) को घटना के बाद डायवर्ट कर दिया गया।

Desk Team