राज ठाकरे बुधवार को करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात

Summary :

मनसे प्रमुख के एक करीबी सूत्र ने बताया, “उनके बीच चुनाव सुधार, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की संभावना हैं।”

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार शाम कोलकाता पहुंच रहे हैं। वह राज्य सचिवालय नबाना में बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। मनसे प्रमुख के एक करीबी सूत्र ने बताया, “उनके बीच चुनाव सुधार, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की संभावना हैं।” 
तृणमूल के सूत्रों ने कहा कि ठाकरे ने ममता बनर्जी को फोन किया और मुद्दों पर चर्चा के लिए उनसे मुलकात की इच्छा जताई। ममता बनर्जी चुनाव सुधारों और बैलट पेपर से चुनाव कराने की सशक्त पैरोकार हैं और उन्होंने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ करके 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। 

Desk Team