हरिद्वार : भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान वतन वापस लौट आए। उनकी वतन वापसी पर योग गुरु बाबा रामदेव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि अभिनंदन का शौर्य, पराक्रम और आदर्श युगों-युगों तक करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को जगाता रहेगा। रामदेव ने अभिनंदन को लेकर एक कविता सुनाई, जिसमें उन्होंने कहा ”वंदन है अभिनंदन तेरा, आसमान में दुश्मन घेरा, दुश्मन पर ऐसे टूट पड़ा जो तम को है सूरज ने घेरा, गौरवशाली इतिहास रचा, अब आगे बढ़ते जाना है, धरती मां से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाना है”।
इसके साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि भारत की लड़ाई पाकिस्तान से नहीं है, बल्कि वहां पल रहे आतंकवाद से है। पाक आतंकियों पर कार्रवाई करने के बजाय बहानेबाजी कर रहा है,इसलिए हमें आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी। इसे आगे भी जारी रखना पड़ेगा। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जंग आसान नहीं है।
हमे रुकना नहीं है थकना नहीं है, हम आतंक का सफाया करके ही रहेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि देशवासियों को भारतीय सेना और मोदी सरकार पर गर्व है। हमे पूरी तरह विश्वास है कि देश मजबूत हाथों में है। दुनिया की कोई भी ताकत हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



