उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदियों का ऐसा रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को अचानक देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहीं कई गाड़ियां नदी में गिर गईं।
हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुल गिरने के साथ ही दो लोडर समेत करीब एक दर्जन गाड़िया नदी में गिर गई। पुल गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे।
कृपया देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी पर बना पुल का एक हिस्सा भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के ढह गया है। आमजन मानस से अनुरोध है कृपया उक्त मार्ग का उपयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।#UttarakhandPolice #Alert #Dehradun pic.twitter.com/p0nnoe0hVh
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) August 27, 2021
हादसे के बाद अब देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है, इसी बीच घटनास्थल का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में रानीपोखरी पुल बीचोंबीच से टूट कर गिरता दिख रहा है। पुल टूटने के दौरान ही उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे। कुछ लोगो का कहना है की गनीमत रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसे के वक्त नदी का बहाव बहुत तेज नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



