वीर सावरकर पर बयान देकर मुश्किल में फंसे राहुल, पोते रंजीत ने की कार्रवाई की मांग

Summary :

रंजीत ने महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार को सलाह दी है कि राहुल के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे अपने मंत्रिमंडल से कांग्रेस के मंत्रियों को बर्खास्त करें और अल्पमत की सरकार चलाएं, क्योंकि बीजेपी उनके सरकार के खिलाफ वोट नहीं करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान की निंदा करते हुए वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘किसी को भी उनके (वीर सावरकर) खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रंजीत ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।
उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को राहुल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा रंजीत ने महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार को सलाह दी है कि राहुल के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे अपने मंत्रिमंडल से कांग्रेस के मंत्रियों को बर्खास्त करें और अल्पमत की सरकार चलाएं, क्योंकि बीजेपी उनके सरकार के खिलाफ वोट नहीं करेगी। 

सावरकर वाले बयान पर कांग्रेस पर हमलावर हुई मायावती, कहा- अब भी शिवसेना के साथ क्यों, यह आपका दोहरा चरित्र नहीं?

दरअसल , राहुल गांधी ने शनिवार को  ”भारत बचाओ रैली” के दौरान कहा, ”संसद में बीजेपी के लोगों ने कहा कि मैं भाषण के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। माफी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा।” राहुल गांधी ने कहा, “मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।” 

Desk Team