चेन्नई : भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा है कि उनमें ढेर सारी प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि पंत अगर एक बार रन बनाना शुरू कर देते हैं तो वह एक बड़ा खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज का सामना करेगी। राठौर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम उन पर (पंत पर) इसलिए चर्चा कर रहे हैं क्योंकि उनके अंदर काफी क्षमता है और हर किसी का मानना है कि वह किसी भी टीम के लिए एक्स-फेक्टर बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने उनका समर्थन किया है क्योंकि हम सभी का मानना है कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। एक बार अगर वह रन बनाना शुरू कर देते हैं तो मुझे विश्वास है कि वह एक बड़ा खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि भारतीय टीम चेज करने में माहिर है।


Download Android App
Download iOS App



