भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे को हल्के में लेते हुए नीति अयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बैंक एक पेशेवर संस्थान है और यह किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। 15वें ग्लोबल इक्लूसिव फाइनेंन इंडिया शिखर सम्मेलन से इतर राजीव कुमार ने कहा, ‘आरबीआई एक ऐसा पेशेवर संस्थान है, जिसमें कामकाज जारी रहेगा। ऐसा नहीं है कि यह किसी पर निर्भर है या किसी एक विशेष व्यक्ति पर निर्भर है।’
उर्जित पटेल ने सरकार के साथ तरलता के मुद्दे व आरबीआई की स्वायत्तता से जुड़े मामले पर मतभेद को लेकर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के इस मुद्दे पर चिंता जताए जाने के बाद यह मतभेद अक्टूबर में सार्वजनिक हो गया था। हालांकि, राजीव कुमार ने आरबीआई के संस्थागत क्षमताओं पर विश्वास जताया और कहा कि सरकार कामकाज को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।


Download Android App
Download iOS App



