बॉलीवुड अभिनेत्री और बिगबॉस सीजन-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। अभिनेत्री के पिता संतोंख सिंह सुख को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद अब अभिनेत्री के पिता ने पुलिस थाना में जाकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी मामले की जाँच में जुट चुकी है। कहा जा रहा की संतोंख सिंह सुख ने पंजाब के अमृतसर देहाती पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
एक रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले पर अभिनेत्री के पिता ने बताया कि वो जालंधर जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में कॉल आया की उन्हें दिवाली से पूर्व घर में घुसकर मारा जाएगा। इसके साथ ही उनसे फोन पर काफी गाली-गलौज भी की गई थी। इसके बाद वो काफी डर गए और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स के साथ जाकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। संतोख सिंह का कहना है कि उन्हें पुलिस द्वारा मदद का भरोसा दिलाया गया है।
पहले भी अभिनेत्री के पिता पर हुआ था हमला
बता दें, संतोख सुख को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। उनपर साल 2021 में जानलेवा हमला भी हुआ था। 25 दिसंबर को दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। हमले में अभिनेत्री के पिता की जान बाल-बाल बची थी। संतोख ने तब बताया था कि वो अमृतसर जा रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर हमलवारों ने गोलियां चलाई थी।
गाड़ी पर हमलवारों ने चलाई थी गोलियां
हालांकि, संतोख ने आगे बताया था कि जब उनके बॉडीगार्ड्स आ गए थे तो हमलावर भाग गए। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। अभिनेत्री के पिता ने पिछले साल ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। अब पुलिस इस नए मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि वो जल्द सच का पता लगा लेगी।


Download Android App
Download iOS App



