पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को झटका देते हुए राज्य सरकार के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारी के इस्तीफे को ”तृणमूल कांग्रेस के अंत” का सूचक बताते हुए बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी का ”अस्तित्व मिट” जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के द्वार अधिकारी और कई अन्य नेताओं के लिए खुले हुए हैं।
दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, ”शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना केवल एक झांकी है। सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता इसके कामकाज के तरीके से नाराज हैं। हमने अपने द्वार खोल रखे हैं।” पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
तृणमूल कांग्रेस के नाराज विधायक मिहिर गोस्वामी BJP सांसद के साथ हुए दिल्ली रवाना
उन्होंने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित हुगली नदी पुल आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मनाने के लिए पर्दे के पीछे चल रही टीएमसी की कोशिशों को झटका दिया था। इससे पहले अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा और राज्यपाल जगदीप धनखड को भी ईमेल कर दिया।
राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘ आज दोपहर 1:05 बजे मंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा मुझे भेजा गया, जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया है। मुद्दे को संवैधानिक दृष्टिकोण से हल किया जाएगा।’’ इस बीच, पार्टी छोड़ने की इच्छा प्रकट कर चुके कूचबिहार से टीएमसी के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को बीजेपी सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिससे उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी की राज्य इकाई के सूत्रों के अनुसार गोस्वामी आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



