किसान आंदोलन की आड़ में विपक्ष के निशाने पर BJP सरकार, अखिलेश ने कही ये बात

Summary :

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों के आंदोलन की आड़ में विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरने में लगी हुई है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों के आंदोलन की आड़ में विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी है। 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया ‘‘ उप, सरकार ‘एक्सप्रेस-वे’ को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फ़यदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, वो मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण ही करेंगे। सपा की सरकार आने पर इस महाघोटाले की जांच होगी। ये सरकार है या सेल्समैन।’’


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया ‘‘ किसानों की आवाज दबाने के लिए, पानी बरसाया जा रहा है। सड़कें खोदकर रोका जा रहा है लेकिन सरकार उनको ये दिखाने और बताने के लिए तैयार नहीं है कि एमएसपी का कानूनी हक होने की बात कहां लिखी है। एक देश, एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी को एक देश, एक व्यवहार भी लागू करना चाहिए।’’

गौरतलब है कि नए कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता राज्य में जगह जगह चक्का जाम कर रहे है। आंदोलनकारी किसानों को राजधानी दिल्ली के बुरारी जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति मिल चुकी है, बावजूद इसके किसान सिंघु बॉर्डर से हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

Desk Team