शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने एक दिन पहले दिए गए अपने बयान से पटलते हुए शुक्रवार को कहा कि कोई भी राष्ट्रीय दल उनके संपर्क में नहीं है। बृहस्पतिवार शाम को शिंदे ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने बागी विधायकों को संबोधित करते हुए ”राष्ट्रीय दल” के समर्थन का दावा किया था।
शिंदे से एक टीवी चैनल पर पूछा गया कि क्या भाजपा
वीडियो में वह यह कहते हुए दिख रहे थे, ”चाहे जो हो जाए, जीत हमारी होगी। एक राष्ट्रीय दल है, एक महाशक्ति…आप जानते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान को मात दी। उस दल का कहना है कि हमने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है और उसने हमें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उसने कहा है कि अगर आपको कुछ चाहिए तो हम आपको निराश नहीं करेंगे। जब भी आपको किसी सहायता की आवश्यकता होगी, हम देंगे।” शिंदे से एक टीवी चैनल पर पूछा गया कि क्या भाजपा उनके समूह का समर्थन कर रही है, तो उन्होंने कहा, ”बड़ी शक्ति का समर्थन मिलने से मेरा मतलब बालासाहब ठाकरे (शिवसेना के दिवंगत नेता) और आनंद दिघे से था।”
शिंदे ने कहा, ”शिवसेना के 55 विधायकों में से 40
राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री शिंदे से जब पूछा गया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट कब खत्म होगा, तो उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष के पास जाने के शिवसेना के कदम के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, ”शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 मेरे साथ गुवाहाटी आए हैं। लोकतंत्र में बहुमत और संख्याबल महत्वपूर्ण होता है। लिहाजा, किसी को भी हमारे खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App



