अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक समेत 31 लोगों के खिलाफ दायर एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की 12,000 पेज की चार्जशीट को इनके वकील सतीश मानेशिंदे ने शनिवार औचित्यहीन करार दिया है।
मानेशिंदे ने कहा, “एनसीबी के सारे प्रयास रिया के लिए हैं ताकि किसी तरह से उन्हें फंसाया जा सके। पूरी की पूरी एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग एंगल का पता लगाने के काम में लगी हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “यह चार्जशीट औचित्यहीन है, जो कि तूफान सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज किए गए अस्वीकार्य सबूतों और बयानों की नींव पर खड़ी है। रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए जाने के अलावा इस केस में और कुछ भी नहीं है।”
चार्जशीट में एनसीबी ने दावा किया है कि इनके द्वारा कई तरह की नशीली दवाओं (चरस, गांजा, एलएसडी, एक्स्टसी) और साइकोट्रोपिक पदार्थो (अल्प्राजोलम और क्लोनाजेपम) की बरामदगी की गई है। एजेंसी के इस दावे को मानेशिंदे ने फालतू करार दिया है।


Download Android App
Download iOS App



