हरिद्वार : हाईकोर्ट के जज आलोक कुमार के घर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। एक बदमाश ने अचानक घर में घुसकर टेबल पर रखा पर्स उठा लिया। जब आलोक कुमार की मां ने विरोध किया तो बदमाश उन्हें धक्का देकर और घर पर काम कर रही नौकरानी से मारपीट कर फरार हो गया। वहीं, हरिद्वार में अस्थि कलश यात्रा के चलते पुलिस का कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। जानकारी के अनुसार जज आलोक कुमार का रुड़की की साकेत कॉलोनी में घर है।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 11:30 बजे एक युवक घर का मेन गेट खुला देख अंदर घुस गया और मेज पर रखा पर्स उठा लिया। जब जज आलोक कुमार की मां सरस्वती देवी (75 वर्ष) ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने उन्हें धक्का दे दिया। घर में रहने वाली नौकरानी मोना के साथ भी बदमाश ने मारपीट की। घटना के समय घर पर ये दोनों महिलाएं थी।
…जब लुटेरों ने लूट के लिए पुलिस की ही गाड़ी रुकवा ली
बताया जा रहा है कि पर्स में कुंडल, मोबाइल और कुछ नगदी थी। वहीं, आवास के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार को भी इसकी भनक नहीं लग पाई। बदमाश के भगाने पर नौकरानी ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



