महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आठवले ने कहा है कि जिस तरह से मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने जैसी बड़ी साजिश में शामिल आपराधिक छवि वाले पुलिस कर्मी सचिन वाजे की गिऱफ्तारी हुई, उससे पता चलता है कि राज्य की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि एनआईए पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस कर्मी सचिन वाजे की गिऱफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबानी देश के बड़े उद्योगपति हैं और वे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं। ऐसे में उनके घर के सामने विस्फोटक रखने जैसी बड़ी साजिश के असली दोषियों का पर्दाफाश होना जरूरी है।
उन्होंने कहा, “एनआईए की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। सचिन वाजे के संरक्षणदाताओं का खुलासा होना जरूरी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आरपीआई) महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है।”


Download Android App
Download iOS App



