केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने आश्वासन दिया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने सभी वादे निभाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार भी करेंगे। गौड़ा ने रविवार को कृष्ण मठ के दौरे के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे पता है, मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में एक निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुमोदन के साथ समाप्त हो गया है और मुख्यमंत्री जब विदेश यात्रा से लौटेंगे तभी मंत्रिमंडल को विस्तार होगा।”
केन्द्रीय मंत्री ने वर्तमान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध प्रदर्शन के बारे में कहा कि कानून के बारे में जागरुकता की कमी के कारण कुछ विपक्षी दल ऐसा कर रहे हैं।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने अतिरिक्त उप मंख्यमंत्री के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पार्टी के बाहर भी इस मुद्दे पर चर्चा चल रहीं है और पार्टी के सभी लोग किसी भी निर्णय का पालन करने के लिए बाध्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



