Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नया अपडेट आया है। पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्यहत्याने की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।
Highlights
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग केस के आरोपी ने की आत्महत्या
हथियारों की सप्लाई मामले में हुआ था गिरफ्तार
6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग करने वालों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। 32 साल के अनुज थापन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अनुज थापन को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
हथियार सप्लाई के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। बता दें कि इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी।
6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।
घर पर हुई थी पांच राउंड फायरिंग
बता दे कि 14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। एक गोली सलमान खान के घर के दीवार पर लगी थी। जबकि एक गोली वहां लगे नेट को चीरती हुई सलमान के घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर जा कर लगी थी। इसके बाद आरोपी एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी


Download Android App
Download iOS App




