पटना : बिहार के मुंगेर जिले में 3 साल की छोटी बच्ची सना बोरवेल में गिर गयी थी। बच्ची को राहत और बचाव दल ने बोरवेल से बाहर निकाल लिया है। हालांकि बच्ची की हालत कैसी है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। बता दें कि बच्ची को बचाने की मशक्कत करीब 26 घंटे चली।
जगह संकरी होने के कारण खुदाई के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मंगलवार की रात से ही भागलपुर एवं खगड़िया की एसडीआरएफ की टीम इस काम में लगी हुई थी। बच्ची को बचाने के लिए राहत दल द्वारा उसे लगातार ऑक्सिजन का फ्लो दिया जा रहा था।
बुधवार रात तक राहत एवं बचाव दल काफी मशक्कत के बाद सना तक पहुंचा और उसको पानी पिलाया। बोरवेल के भीतर उसका पांव फंसा हुआ था, जिसकी वजह से बचाव मे देरी हुई। बच्ची को बचाने के लिए पहले एसडीआरएफ की टीम वहां मौजूद थी। फिर वहां इस अभियान में एनडीआरएफ की टीम भी शामिल हो गई। शाम को वहां तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही थी।


Download Android App
Download iOS App



