मुरैना : शहर इस्लामपुरा में स्थित सामुदायिक भवन को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने बीते रोज स्वास्थ्य मंत्री से लेकर और जो महिलाएं उस सामुदायिक भवन में आत्म निर्भर बनने के लिए रोजगार प्राप्त कर रही हैं, उन सब पर आरोप लगाए थे। उस पर स्व: सहायता समूह की प्रमुख कमला राठौर ने कांग्रेसियों से पूछा है कि क्या वो नहीं चाहते कि महिलाएं आत्म निर्भर बने। राठौर ने बताया कि केन्द्र और राजकीय सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना चाहती है। उसी दिशा में जनहितकारी महिला मंडल से जुडी लगभग 3 हजार महिलाओं का प्रयास है कि गरीब महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जाये।
इसलिए कलेक्टर मुरैना से वीर दुर्गादास राठौर सामुदायिक भवन की स्वीकृति लेकर निगम का खण्ड-खण्ड पड़ा भवन जीर्णाेद्धार कराकर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कोई ब्यूटी पार्लर, मोम्बत्ती, अगरबत्ती बनाना सीख रहा है इस पर भी कांग्रेसियों को क्या आपत्ति है ठीक से समझ नहीं पाई। श्रीमती राठौर ने कहा है कि मैं कांग्रेसी भाइयों से कहना चाहती हूं कि महिलाएं किसी लायक बन जाए तो आपको क्या आपत्ति है। कांग्रेसी भाइयों इसमें क्या ऐतराज है। कांग्रेस के उन सभी नेताओं से महिलाएं कहना चाहती है कि सामुदायिक भवन की आड़ में कांग्रेस क्या करना चाहती है वह स्पष्ट करे।
महिलाओं ने कोई नियम विरूद्ध कार्य नहीं किया है और इसके बाद भी कांग्रेसी भाई इस बात को नहीं समझना चाहते तो फिर हम महिलाओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सामुदायिक भवन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि गरीब बेरोजगार महिलाओं के उपयोग में शासन की अनुमति से लाया जा रहा है। राजनीति राजनेताओं के सिद्धांतों पर और अपने कुछ दायरे में रहकर करना चाहिए। हम गरीबों को सता कर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है ये तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समझे। मंत्री का विरोध करने की क्षमता है तो सिद्धांतिक रूप से करें हम गरीबों को बीच में क्यूं घसीटा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



