शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनकी पार्टी के साथ विशेष संबंध हैं, इसलिए उन्होंने उनका स्वागत किया और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ममता बनर्जी तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई आयी हुयी हैं और कल शाम शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत से उन्होंने मुलाकात की थी।
दोनों पार्टियों ने इन ताकतों से लड़ने का लिया निर्णय
संजय राउत ने सुश्री बनर्जी को पश्चिम बंगाल की शेरनी बताया और कहा कि भाजपा के साथ ही सीबीआई, ईडी और आयकर के अधिकारियों के साथ लड़ रही हैं। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ सरकार भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना कर रही है। दोनों पार्टियों ने इन ताकतों से लड़ने का निर्णय लिया है।
भाजपा नेता आशीष शेलार ने हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुयी बैठक पर सवाल उठाया है और कहा कि दोनों नेताओं की बीच हुयी बातचीत सार्वजनिक की जानी चाहिए। श्री शेलार ने आरोप लगाया कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार महाराष्ट्र के उद्योगपतियों से बात करने के लिए सुश्री बनर्जी का समर्थन क्यों कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



