खड़गे को राउत का समर्थन, बोले-सरकारी नौकरियों को खत्म करना चाहती है BJP सरकार

Summary :

राउत ने कहा, “सरकारी नौकरियों के लिए पब्लिक सेक्टर एक मुख्य सोर्स है। इसके एक बड़े हिस्से को बेच दिया गया है। सभी बड़े सार्वजनिक उद्योग अपने दोस्तों को बेच दिए गए, अब उन्होंने उन कंपनियों में संविदात्मक नौकरियां शुरू कर दी हैं।”

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच जारी वाद-विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही दल किसी-न-किसी मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने में लगे रहते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी सरकार सरकारी नौकरियां खत्म कर रही है।
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि बीजेपी सरकार सरकारी नौकरियों को खत्म करना चाहती है। संजय राउत ने कहा, ”खड़गे जी ने जो कहा वो बिल्कुल सही है। हम सब भी इस बात से डरे हुए हैं कि धीरे-धीरे वे पूरी सरकार को उद्योगपतियों को सौंप देंगे।”

आखिरकार टाटा के पास पहुंचा ‘महाराजा’ का स्वामित्व, अब एयरलाइन में बड़े बदलाव करेगा समूह

राउत ने आगे कहा, “इसमें उन्होंने क्या गलत कहा है? सरकारी नौकरियों के लिए पब्लिक सेक्टर एक मुख्य सोर्स है। इसके एक बड़े हिस्से को बेच दिया गया है। सभी बड़े सार्वजनिक उद्योग अपने दोस्तों को बेच दिए गए, अब उन्होंने उन कंपनियों में संविदात्मक नौकरियां शुरू कर दी हैं।”

Desk Team