शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अगर भाजपा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिये साझा करने के बारे में सोच रही है तो यह समझदारी वाली बात है। भाजपा की प्रदेश कोर टीम की बैठक के बाद भगवा पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने यहां यह भी कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना महाराष्ट्र की जनता का अपमान होगा।
ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने की प्रदर्शन खत्म करने की अपील, कहा- अफसरों पर रखें भरोसा
उन्होंने मराठी टीवी चैनल से कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने (भाजपा नेताओं ने) क्या कहा। लेकिन अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल के लिये साझा करने के बारे में कहा है तो मैं इसे उनकी समझदारी भरी बात कहूंगा। राउत ने कहा, हम भाजपा से (मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर) लिखित आश्वासन चाहते हैं क्योंकि हमारा पहले दिन से यही रुख रहा है।
गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते सरकार गठन में देरी हो रही है। भाजपा को 105, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। गठबंधन कर चुनाव लड़ी भाजपा और शिवसेना को कुल मिलाकर 161 सीटें मिली हैं।


Download Android App
Download iOS App



