कंगना के साथ चल रहे विवादों के बीच संजय राउत बोले-महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ेगी शिवसेना

Summary :

शिवसेना हिंदुत्व के प्रतीक महान छत्रपति शिवाजी महराज की विचारधारा को मानती है और हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है।

सुशांत केस को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। इस हालिया विवाद के बाद कंगना को गृह मंत्रालय (एमएचए) ने ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं संजय राउत ने कहा कि 

राउत ने ट्वीट कर कहा कि “शिवसेना हिंदुत्व के प्रतीक महान छत्रपति शिवाजी महराज की विचारधारा को मानती है। उन्होंने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है लेकिन कुछ लोग दुर्भावनापूर्ण इरादे से गलत सूचना फैला रहे हैं कि शिवसेना ने महिलाओं को अपमानित किया है।”

शिवसेना नेता ने कहा कि “इस बीच सभी को यह नहीं भूलना चाहिए कि जो ऐसे आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने ही मुंबई और मुंबा देवी का अपमान किया है। शिवसेना महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ती रहेगी। यही हमारे शिवसेना सुप्रीमो ने सिखाया है।”
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिससे महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना नेताओं की उनके प्रति नाराजगी बढ़ गई थी। संजय राउत ने उन्हें उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई न लौटने की चेतावनी दी थी। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार कंगना को 9 सितंबर के मुंबई दौरे के लिए सुरक्षा प्रदान करेगी।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 77.31 प्रतिशत, जानें किस राज्य में कितने फीसदी मरीजों ने महामारी से पाया निजात

Desk Team