सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM हिमंत बिस्वा सरमा रहे मौजूद

Summary :

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल ने असम से राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल ने असम से राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। सोनोवाल ने अपने नामांकन को लेकर ट्विटर पर भी जानकारी दी।
सर्बानंद सोनोवाल को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया था। कैबिनेट में शामिल होने वाले नेता का संसद के किसी भी सदन का सदस्य होना अनिवार्य होता है। असम में बिस्वजीत दैमारी के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी।


सर्बानंद सोनोवाल असम के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 2014 में वो असम की लखीमपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते थे। इसके बाद जब वर्ष 2016 में असम में विधानसभा चुनाव हुआ था तो उन्‍हें राज्य के सीएम पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी।

Desk Team