कार्यभार संभालते ही सिंधिया ने मध्यप्रदेश के लिए 8 नई फ्लाइट को मंजूरी प्रदान की

Summary :

भारत सरकार के नव नियुक्त उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के पश्चात तुरंत ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं।

भोपाल (मनीष शर्मा) भारत सरकार के नव नियुक्त उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के पश्चात तुरंत ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं, सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के लिए स्पाइस जेट की 8 नई उड़ानों को मंजूरी प्रदान की है, जिसका संचालन आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होगा।
सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की ताबड़तोड़ मीटिंग कर वायु सेवा को कैसे आम आदमी तक पहुंचाया जाए इस पर मंथन किया। सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश को हवाई सेवाओं में कई सौगात मिलने की संभावना है। 
सिंधिया ने अहमदाबाद-ग्वालियर, मुंबई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे एवं जबलपुर, सूरत-जबलपुर उड़ान शुरू करने की घोषणा की। मध्य प्रदेश हवाई सेवाओं के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है उक्त उड़ानों के प्रारंभ होने के बाद राष्ट्रीय छितिज पर तेजी से मध्यप्रदेश के नागरिकों का संपर्क बढ़ने के साथ पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा। 

सिंधिया ने की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात 
आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

Desk Team