नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को ‘एलायंस एयर’ की एक उड़ान को डिजिटल रूप से हरी झंडी दिखाई, जो कोलकाता को गुवाहाटी, आइजोल और शिलांग सहित पूर्वोत्तर शहरों से जोड़ती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मिजोरम के स्वास्थ्य,शिक्षा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ. आर. ललथंगलियाना, मिजोरम के खेल, पर्यटन व आई सी टी मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते व अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ सम्मिलित हुआ। @DrThangtea0
2/3— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 18, 2021
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलायंस एयर की उड़ान सप्ताह में चार दिन कोलकाता-गुवाहाटी-आइजोल-शिलांग मार्ग पर उड़ेगी। इसमें कहा गया है कि एलायंस एयर अपने एटीआर-72 विमान का उपयोग करके इस उड़ान का संचालन करेगी।
सिंधिया ने कहा कि एलायंस एयर के ज्यादातर एटीआर-72 विमान पूर्वोत्तर मार्गों पर तैनात हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम चार शहरों को एक उड़ान से जोड़कर पूरे पूर्वोत्तर भारत में निर्बाध संपर्क स्थापित कर रहे हैं।’’
नार्थ-ईस्ट क्षेत्र में हवाई संपर्क बढ़ाने की एक बड़ी पहल!
कोलकाता-गुवाहाटी-आइज़वाल-शिल्लोंग के बीच @allianceair की 6 नई विमान सेवाएँ कल से शुरू होने जा रही है, जो सप्ताह में 4 दिन की आवर्ती से चलेंगी। आज उद्धघाटन समारोह में मेरे साथी @Gen_VKSingh जी 1/3 pic.twitter.com/Vj3KOI4vLH
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 18, 2021
सिंधिया ने कहा कि एलायंस एयर के ज्यादातर एटीआर-72 विमान पूर्वोत्तर मार्गों पर तैनात हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम चार शहरों को एक उड़ान से जोड़कर पूरे पूर्वोत्तर भारत में निर्बाध संपर्क स्थापित कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



