कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट ने अब डराना शुरू कर दिया है। देश में 22 राज्यों में अब तक ओमीक्रॉन की एंट्री हो चुकी है। वहीं मुंबई में एक बार फिर कोरोना ने नए मामलों में हुईं बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। इसको देखते हुए शहर में आज से 7 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही नए साल के जश्न मनाने पर भी रोक लगा दी गई है।
मुंबई पुलिस ने 30 दिसंबर यानी आज से 7 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न और पार्टियों पर रोक रहेगी। मुंबई में बुधवार को कोरोना के 2,510 नए मामले सामने आए हैं।
Today’s Omicron Update : नए वेरिएंट ने 22 राज्यों में दी दस्तक, संक्रमण के मामले 960 से अधिक
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पर्यटक के प्रसिद्ध स्थानों ‘गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन लाइन, चौपाटी और अन्य स्थानों पर नए वर्ष के स्वागत में भीड़ नहीं करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार राज्य में मंगलवार को कोरोना के संक्रमण से 1300 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए और मुंबई में 809 लोग संक्रमित पाए गए जिसे देखते हुए सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए।


Download Android App
Download iOS App



