पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से जहां मध्य प्रदेश की बीजेपी इकाई में खुशी की लहर है, वहीं दूसरे तरफ राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बात की जानकारी केंद्रीय आलाकमान को भी दी।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी मध्यप्रदेश से प्रभात झा की सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजेने की तैयारी है। ऐसे में प्रभात झा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। प्रभात झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रभात झा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य बीजेपी के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन 2012 में वह पद से हट गए थे।
उसके बाद से वह राज्यसभा में हैं। लेकिन अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं उससे उनके दोबारा राज्यसभा जाने पर संकट के बादल भी हैं। बीजेपी अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे में अगर सिंधिया मध्य प्रदेश भाजपा से राज्यसभा जाएंगे, तो प्रभात झा का राज्यसभा जाना नामुमकिन है।
BJP में शामिल होने के बाद बोले सिंधिया-कांग्रेस पार्टी अब वह पार्टी नहीं रही है, जो वह पहले थी
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में प्रभात झा पूरी तरह से अलग-थलग दिखे और प्रचार या रणनीति बनाने से वो दूर रहे। इससे पहले भी कई बार प्रभात झा मध्य प्रदेश में सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। प्रभात झा की गिनती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में होती रही है।


Download Android App
Download iOS App



