हस्तरेखा ज्योतिष में जीवन रेखा का खास महत्व बताया गया है। क्योंकि जीवन रेखा मनुष्य की सेहत से लेकर उसकी आयु तक के बारे में सभी राज खोल देती है। हथेली पर जीवन रेखा उस स्थान पर होती है जहां से इंडेक्स फिंगर और अंगूठे के बीच में से शुरू होकर अंगूठे के नीचे वाले हिस्से तक की कलाई तक जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक जीवन रेखा को देखकर इंसान के जीवन में बीमारियों सहित उससे साथ होने वाली कुछ दुर्घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

1.जिन लोगों की हथेली पर उनकी जीवन रेखा छोटी होती है ऐसे लोग तरह-तरह की बीमारियों से घिरे रहते हैं।

2.अगर आपकी हथेली पर जंजीर या उलझी हुई रेखाएं बनी हुई है तो इंसान किसी न किसी गंभीर रोग से पीडि़त रहता है।

3.किसी भी इंसान की हथेली में जीवन रेखा जरूरत से ज्यादा पतली होने का मतलब है उस व्यक्ति के लंबे समय तक बीमार रहने की संभावना रहती है।

4.यदि आपकी जीवन रेखा पर कोई नक्षत्र का चिन्ह बना हुआ है तो इसे सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को जीवन में किसी बड़े शल्य चिकित्सा से होकर गुजरना पड़ता है।

5.जीवन रेखा के शुरू में ही ज्यादा रेखाओं के होने का अर्थ है कि ऐसे लोगों केजीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं।

6.बताया जाता है कि जीवन रेखा के अंतिम में क्रॉस के चिन्ह् को भी अशुभ माना गया है। क्योंकि ये निशान व्यक्ति की कम उम्र में ही मृत्यु के संकेत की ओर इशारा करता है।


Download Android App
Download iOS App



