वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज एवं वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह का मध्यप्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार को लेकर दिया गया बयान आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह इस वीडियो में एक सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि राज्य सरकार के पास दो दो विमान और दो दो हेलीकॉप्टर हैं। पायलट को भी पांच पांच लाख रुपए महीने की तनख्वाह देना पड़ती है, तब वे मिल पाते हैं। इन सब पर करोड़ रूपए हर माह के लिए व्यय करना पड़ते हैं।
श्री सिंह कहते हैं कि सरकार के पास इन सारे खर्चों के लिए पैसा है, लेकिन विकास योजनाओं के लिए पैसा नहीं है। वे कुछ और भी टिप्पणियां करते हुए सुने जा रहे हैं। यह सभा गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र की बतायी गयी है। श्री लक्ष्मण सिंह वर्तमान में गुना जिले के चाचौड़ से कांग्रेस विधायक हैं। वे राजगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वे चाचौड़ को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। एक साल के दौरान उन्होंने कुछेक और अवसर पर ऐसे बयान दिए, जिनसे सरकार को असहज स्थितियों का सामना करना पड़।


Download Android App
Download iOS App



